अशोक सिंघल की जन्म शताब्दी पर श्रीराम स्तंभ का अनावरण

डॉ. उपासना अरोड़ा ने युवाओं से श्रीराम के आदर्शों और अशोक सिंघल के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया

नई दिल्ली। राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े रहे अशोक सिंघल की जन्म शताब्दी के अवसर पर श्रीराम स्तंभ की प्रतिकृति का अनावरण किया गया। समारोह में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के दिव्य पदचिह्न पुस्तक का विमोचन किया गया। साथ ही अशोक सिंघल के जीवन और राम जन्मभूमि आंदोलन में उनकी भूमिका पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई।

समारोह में यशोदा ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स की प्रबंध निदेशक डॉ. उपासना अरोड़ा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार, महामंडलेश्वर स्वामी परमानंद गिरि महाराज तथा अशोक सिंघल फाउंडेशन के ट्रस्टी एवं संयोजक महेश भगचंदका सहित अन्य गणमान्य लोगों के साथ मंच साझा किया।

डॉ. उपासना अरोड़ा ने युवाओं से श्रीराम के आदर्शों और अशोक सिंघल के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि श्रीराम स्तंभ का अनावरण राम जन्मभूमि आंदोलन और भगवान श्रीराम से जुड़ी स्मृतियों को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक स्मृतियों को संजोकर रखना आवश्यक है, ताकि नई पीढ़ी देश और समाज के महत्वपूर्ण अध्यायों से जुड़ी रहे।

डॉ. अरोड़ा ने कहा कि अशोक सिंघल जैसे व्यक्तित्व बहुत कम देखने को मिलते हैं और उनकी स्मृतियों को याद करना उनके लिए विशेष अवसर है।