
यूपी – गाजियाबाद। रामानुज दयाल मार्केट, रमते राम रोड के व्यापारियों द्वारा नगर निगम की संपत्ति एवं किराया संबंधी कार्रवाई के विरोध में पिछले पांच दिनों से चल रहे शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन को समाजवादी पार्टी ने समर्थन दिया। जिला अध्यक्ष फैसल हुसैन एडवोकेट और महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव एडवोकेट के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी धरना स्थल पर पहुंचे।
फैसल हुसैन ने कहा कि व्यापारी शहर की अर्थव्यवस्था और स्थानीय रोजगार का महत्वपूर्ण आधार हैं। उनकी समस्याओं का समाधान संवाद और व्यापारियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के माध्यम से किया जाना चाहिए। वीरेंद्र यादव ने कहा कि सपा व्यापारियों के शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक आंदोलन के साथ खड़ी है और उनकी समस्याओं को नगर निगम एवं प्रशासन के समक्ष उठाएगी।
प्रदेश सचिव अभिषेक गर्ग ने कहा कि बी-ब्लॉक को संपत्ति संबंधी कार्रवाई के दायरे में शामिल करने तथा किराया संबंधी कार्रवाई से व्यापारियों में चिंता है। उन्होंने निष्पक्ष सुनवाई की मांग की।
इस दौरान नितिन त्यागी, राजन कश्यप, मनोज पंडित, मुकेश यादव, नरेश बत्रा, किशन यादव, अंशु ठाकुर, इरफान अमानत चौधरी, विक्की ठाकुर, वीरेन्द्र सिंह एडवोकेट, आकाश अग्रवाल, सत्य प्रकाश कंसल, कमलेश यादव, रजत पोरवाल, सौदान गुर्जर, साजिद सैफी, मोहसिन खान एडवोकेट, हैदर मलिक, नीरज शर्मा एडवोकेट, राजवीर सिंह गौतम, खालिद बुखारी, योगेश यादव, चमन नागर, रितेश गुप्ता, मुशाहिद हुसैन, ऋषभ जाटव, विशाल यादव, सतीश कुमार, मुशाहिद खान और रिजवान खान सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

