
यूपी – गाजियाबाद। राजकुमार गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए ‘अरुणिमा 2026’ फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने नृत्य, गायन, रैंप वॉक सहित विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ आरकेजीआईटी ग्रुप के चेयरमैन दिनेश गोयल, वाइस चेयरमैन अक्षत गोयल, वाइस चेयरवूमन आंचल गोयल, सलाहकार डॉ. लक्ष्मण प्रसाद, निदेशक डॉ. राकेश गोयल, डीन एकेडमिक्स डॉ. मनोरमा शर्मा और प्रॉक्टर डॉ. अरुण कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। डॉ. राकेश गोयल ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
प्रतियोगिताओं में योगेश शर्मा को मिस्टर फ्रेशर और श्रद्धा शर्मा को मिस फ्रेशर चुना गया। गौरव सिंह मिस्टर परफेक्ट, यशस्वी मिस परफेक्ट, आजस्वी भारद्वाज मिस्टर कॉन्फिडेंस, गरिमा मिस कॉन्फिडेंस, संस्कृति मिस्टर स्पॉटलाइट, कृष्णा मिस स्पॉटलाइट, टीना मिस्टर फैशन आइकॉन और माही प्रताप शर्मा मिस आइकॉन रहीं।
कार्यक्रम का संयोजन डॉ. आभा वत्स और खुशबू पांडे ने किया। समापन पर डॉ. मनोरमा शर्मा ने सभी को बधाई और धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में निधि गर्ग, संदीप सिंह सहित फैकल्टी और स्टाफ मौजूद रहे। दिनेश गोयल और अक्षत गोयल ने सफल आयोजन पर सभी को बधाई दी।

