प्रदेश सचिव अभिषेक गर्ग शोभायात्रा और गणेश महोत्सव में हुए शामिल

यूपीगाजियाबाद। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव अभिषेक गर्ग का एक दिवसीय दौरा धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के बीच उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। विधानसभा क्षेत्र 56 में आयोजित श्री जी की भव्य शोभायात्रा में अभिषेक गर्ग ने सहभागिता की। उन्होंने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।

इसके बाद अभिषेक गर्ग श्री गणेश महोत्सव के पंडाल में पहुंचे और भगवान गणेश के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने उनका स्वागत किया।

दौरे के अगले चरण में अभिषेक गर्ग के कार्यालय पर क्षेत्र के युवा साथियों के साथ बैठक और जनसंवाद आयोजित हुआ। युवाओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। अभिषेक गर्ग ने युवाओं से सामाजिक समरसता, युवा सशक्तिकरण और समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और सहभागिता सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। जनसंवाद के दौरान विभिन्न सामाजिक विषयों पर चर्चा भी हुई।

कार्यक्रम में स्थानीय पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में युवा साथी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि अभिषेक गर्ग के दौरे के दौरान विभिन्न स्थानों पर लोगों ने उनका स्वागत किया और सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता की।