शंभू दयाल पीजी कॉलेज में स्वरचित कविता पाठ प्रतियोगिता आयोजित

यूपीगाजियाबाद। शंभू दयाल पीजी कॉलेज में हिन्दी विभाग की ओर से हिन्दी पखवाड़े के अंतर्गत स्वरचित कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो. रश्मि कुमारी, प्रभारी हिन्दी विभाग, राजकीय मायावती कॉलेज, बादलपुर ने प्रो. गीता पांडे, प्रभारी हिन्दी विभाग और अन्य शिक्षकों के साथ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

प्रतियोगिता में 11 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल में प्रो. रश्मि कुमारी और डॉ. शैलेन्द्र अग्रवाल ने प्रथम पुरस्कार के लिए श्वेता, द्वितीय पुरस्कार के लिए सफलता तथा तृतीय पुरस्कार के लिए सपना का चयन किया। मानसी और मनीषा को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।

इस अवसर पर प्रो. गीता पांडे, प्रो. नीलम गर्ग, प्रो. उर्विजा शर्मा, प्रो. पूनम सिंह, प्रो. बिन्दु कर्णवाल, डॉ. रश्मि गोयल और डॉ. शैलेन्द्र कुमार अग्रवाल ने स्वरचित कविताओं का पाठ किया। मुख्य अतिथि प्रो. रश्मि कुमारी ने हिन्दी भाषा की उपयोगिता, आवश्यकता और समृद्ध परंपरा पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के अंत में प्रो. गीता पांडे ने आभार व्यक्त किया तथा प्राचार्या प्रो. रोचना मित्तल के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। मुख्य प्रॉक्टर प्रो. अनिल कुमार, प्रो. प्रवीण कुमार, प्रो. बिन्दु कर्णवाल, डॉ. रश्मि गोयल, डॉ. विनोद वर्मा सहित विभिन्न विभागों के शिक्षक उपस्थित रहे। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।