
यूपी – गाजियाबाद। ₹2,000 से अधिक के चुनिंदा यूपीआई व्यापारी लेन-देन पर 0.4 प्रतिशत एमडीआर लागू किए जाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी और महानगर कांग्रेस कमेटी ने सांसद अतुल गर्ग के आवास पर प्रदर्शनात्मक विरोध दर्ज कराया। जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा और महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी के जन्मदिन पर पूजा सामग्री और फल सहित करीब ₹2,000 से अधिक मूल्य की सामग्री को प्रतीकात्मक ‘रिटर्न गिफ्ट’ के रूप में भेजा। सांसद की ओर से सुनील ने सामग्री प्राप्त की।
सतीश शर्मा ने कहा कि त्योहारों के दौरान व्यापारियों पर डिजिटल भुगतान की अतिरिक्त लागत का असर पड़ सकता है। वीर सिंह जाटव ने कहा कि सरकार को व्यापारियों की चिंताओं पर संवाद करना चाहिए।
सरकारी जानकारी के अनुसार 15 अक्टूबर से चुनिंदा ₹2,000 से अधिक के व्यापारी यूपीआई लेन-देन पर 0.4 प्रतिशत एमडीआर लागू होगा, जबकि लगभग 96 प्रतिशत व्यापारी लेन-देन इसके दायरे से बाहर रहेंगे।
इस अवसर पर सुशांत गोयल, लोकेश चौधरी, अब्दुल कबीर साहिब, रूबी मलिक, मोहम्मद सफदर, इमरान खान, सोहेल सैफी, सविता जायसवाल, जितेंद्र शर्मा, रियाज सैफी, आचार्य विकास त्यागी, एडवोकेट चंद्रपाल, रिजवान मलिक, नेताजी इरफान, नवाब अहमद, आशुतोष गुप्ता, तरुण शर्मा एडवोकेट और आशीष वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

