Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

गोवंश में लम्पी स्किन डिजीज से बचने के लिए नगर निगम का गोपालको को दिशा निर्दश

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद नगर निगम द्वारा लम्पी स्किन डिजीज से गोवंशो के बचाव हेतु गोपालको से अपील की गई है कि रहने के उचित स्थान पर सफाई व्यवस्था का ध्यान रखें। साथ ही उनके उपचार का भी विशेष ध्यान रखें। इसके अलावा नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तवर द्वारा गौशाला में गोवंश की देखरेख के लिए विशेष सफाई व्यवस्था फागिंग की व्यवस्था कराने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

महापौर आशा शर्मा तथा नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तवर द्वारा पशुओं में फैलने वाले लम्पी वायरस से बचाव के लिए गाजियाबाद नगर निगम के अधिकारियों को गौशाला में प्रतिदिन सैनिटाइजेशन फागिंग तथा बेहतर सफाई के लिए निर्देश दिए गए हैं जिस पर कार्यवाही लगातार जारी है। साथ ही अस्थाई रूप से अभियान को भी रोका गया है बाहर से कोई भी बीमार पशु गोवंश गौशाला में नहीं लाया जाएगा जिससे कि अन्य गोवंश में बीमारी ना फैले इसीलिए अभियान को भी वर्तमान में रोका गया हैल

डॉ अनुज उप मुख्य पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी ने बताया कि नगर आयुक्त महोदय के निर्देश अनुसार नंदी पार्क गौशाला पर विशेष ध्यान  दिया जा रहा है जिसमें सावधानी बरतने तथा बेहतर सफाई व्यवस्था के लिए टीम को लगाया हुआ है।

अधिकारियों द्वारा यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि किसी भी हालत में कोई भी बीमार गोवंश गौशाला में बाहर सेना लाया जाए साथ ही वहां रह रहे गोवंश हेतु रहने की बेहतर व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं जिस पर टीम बनाकर कार्यवाही की जा रही है। पशुओं के स्वास्थ्य परीक्षण एवं संक्रामक रोग से बचाव हेतु टीकाकरण कराया जा रहा है।

गाजियाबाद नगर निगम द्वारा शहर में गोपालको से भी अपील की गई है कि वह अपने गोवंश का ध्यान रखें और किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरतें संक्रामक रोग से बचाने हेतु प्रशिक्षण भी कराएं और टीकाकरण भी कराएं ताकि इस संक्रामक रोग की रोकथाम की जा सके। पार्षदों का भी सहयोग अभियान के तहत लिया गया है कि वह अपने अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक जागरूकता इस रोग से बचाव हेतु गोपालको को दें।