यूपी – गाजियाबाद गुरुवार को मोदीनगर गाँव रोरी के महाराजा सूरजमल अखाड़े मे अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डर विपनेश चौधरी की विजय गोल्ड मेडल के लिये यज्ञ हवन किया गया।
वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन और वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग फेडरेशन 2022 मे भारत से लगातार तीन बार के गोल्ड मेडलिस्ट विजेता विपनेश चौधरी चौथी बार भाग लेने भारत से लिथुआनिया देश के क्लैपडा शहर की धरती पर पहुंच चुके है। यह प्रतियोगिता 27 अगस्त 2022, को लिथुआनिया देश के क्लैपडा शहर मे होगी। इस भारत माँ के सपूत की विजय और देश के खाते में एक और गोल्ड मेडल आये, इस शुभकामना से बह्मचारी आर्यन श्योराण ने वेदिक रीति से यज्ञ किया। यज्ञ उपरांत बाबा परमेन्द्र आर्य ने कहा हम सभी ग्रामवासी परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना करते है कि विपनेश चौधरी को विजय मिले। उन्होंने कहा हमे पूरा विश्वास है कि इस बार भी विपनेश चौधरी अपने देश को एक ओर गोल्ड मेडल जीतकर देंगे। इस अवसर पर मीनू चौधरी, ओमकारी, प्रेमवती, सुभी चौधरी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।
