भारतीय किसान यूनियन देहात ने किया संगठन विस्तार, राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत

यूपीहापुड़। उदय रामपुर नगला में 26 अगस्त को भारतीय किसान यूनियन (देहात) द्वारा संगठन विस्तार एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा पूरी टीम के स्वागत समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में संगठन को मजबूत बनाने और किसानों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप मुखिया, प्रदेश प्रभारी बॉबी त्यागी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, गाजियाबाद जिला अध्यक्ष प्रधान राजेंद्र, हापुड़ जिला अध्यक्ष नरेश त्यागी, जान मोहम्मद, वासी ठेकेदार, नरेंद्र डीलर, डॉ. भूपेंद्र और इकरामुद्दीन सहित भारतीय किसान यूनियन देहात के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष और टीम का ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। स्वागत करने वालों में प्रधान वीर सिंह, दिलावर प्रधान, राजकुमार प्रधान, राजेंद्र नागर, सुरेंद्र नागर, इनायतपुर, प्रभु चपराना, धर्मवीर चपराना, चौधरी दाताराम, सतबीर नागर, मास्टर छोटू, लीलू प्रधान और प्रिंस प्रधान प्रमुख रूप से शामिल रहे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन को गांव-गांव तक मजबूत किया जाएगा। इस दौरान संगठन के विस्तार और किसानों के हितों से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श करते हुए एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया गया।