लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना शुरू, 60 वर्ष से अधिक महिलाओं को निशुल्क बस यात्रा

गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना का शुभारंभ किया, जिसका सीधा प्रसारण प्रदेश के 75 जनपदों में किया गया। योजना के तहत 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा सुविधा मिलेगी। रक्षाबंधन के अवसर पर 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त मध्यरात्रि तक सभी महिलाओं को निशुल्क बस यात्रा की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।

गाजियाबाद में हिन्दी भवन, लोहिया नगर में आयोजित लाइव प्रसारण कार्यक्रम में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप, भाजपा जिलाध्यक्ष चैन पाल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी कुमार सौरभ, सिटी मजिस्ट्रेट सतीश चंद्र त्रिपाठी, क्षेत्रीय प्रबंधक केसरी नंदन चौधरी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, सुदर्शन देव शर्मा, एसडी शर्मा, राजेश कुमार, अंशु भटनागर और ललिता सिंह सहित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

कुमार सौरभ ने नरेंद्र कश्यप का स्वागत किया। कार्यक्रम में करीब 500 महिलाएं शामिल हुईं। नरेंद्र कश्यप ने सुशीला, मंजू शर्मा, मोनिका, विमल पाल, पिंकी रानी, नेहा, प्रियंका रस्तोगी, पूजा गौतम, पूनम त्यागी, नीतू सिंह और सरिता को साड़ी व मिष्ठान भेंट कर सम्मानित किया। उपस्थित महिलाओं को भी उपहार दिए गए। मंच संचालन आलोक दास ने किया।