
यूपी – गाजियाबाद। रईसपुर रोड स्थित एनडीआरएफ, गोविंदपुरम के द लर्निंग ट्विस्ट स्कूल में 25 से 26 अगस्त तक आयोजित अंडर-19 यूपी स्टेट चाकबाल चैंपियनशिप का समापन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया।

बालिका वर्ग में केडीबी-21 ने प्रथम, इंडिया इंटरनेशनल-16 ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि द लर्निंग ट्विस्ट और सीएसपी संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। बालक वर्ग में द लर्निंग ट्विस्ट-24 ने प्रथम और इंडिया इंटरनेशनल-17 ने द्वितीय स्थान हासिल किया। केडीबी और होली ट्रिनिटी की टीमों ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. सतबीर सिंह, दिव्या नर्सिंग होम, शिवांशु त्यागी, मनीष सिसोदिया, डॉ. प्रवीण कुमार, तिवारी, मनोज चौधरी, नरेश चौधरी, कपिल शर्मा, मनोज पवार, जुगेश वर्मा और आभा शर्मा उपस्थित रहे। अतिथियों ने विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
चैंपियनशिप के सफल आयोजन में स्कूल स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। मंगल सिंह, मोहित चौधरी, अंकित चौधरी और सौरभ कुमार ने अंपायर की भूमिका निभाई। कार्यक्रम के सफल संचालन में सह प्रबंधक अमरेश सिंह, प्रबंधक प्रदीप चौधरी और प्रिंसिपल करणवीर त्यागी का सहयोग सराहनीय रहा।

