
यूपी – गाजियाबाद। जेकेजी इंटर कॉलेज, प्रताप विहार में जिला कांग्रेस कमेटी एवं महानगर कांग्रेस समिति के तत्वावधान में संगठन सृजन अभियान को लेकर व्यापक बैठक आयोजित हुई। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के सहप्रभारी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव संजीव आर्य ने वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, फ्रंटल अध्यक्षों तथा आईसीसी और पीसीसी सदस्यों से व्यक्तिगत रूप से सुझाव लिए।
संजीव आर्य ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करते हुए कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत करने, जनसंपर्क बढ़ाने और स्थानीय जनसमस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने पर जोर दिया। उन्होंने पदाधिकारियों के सुझाव नोट करते हुए आगे की रणनीति और रोडमैप तैयार करने की बात कही।
जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी तैयारी के साथ जनता के बीच सक्रिय हैं। बैठक में महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव, बिजेंद्र यादव, लोकेश चौधरी, हरेंद्र कसाना, विनीत त्यागी, लोकगीत चौधरी, पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, जेकेजी इंटर कॉलेज संस्थापक जीके गोड़, डॉ. संजीव शर्मा, नवीन पोल, अजीज खुर्शीद, रूबी मलिक, हरेंद्र बाबा, सुरेंद्र शर्मा, राजकुमार शर्मा, राजेश गुप्ता, आशीष शर्मा, बीएस नेगी, शशि भूषण शर्मा, पुनीत लव, रवि शंकर, सूर्यचंद्रपाल सिंह, विश्वदीप त्यागी, अश्वनी त्यागी, सतीश त्यागी, डॉली त्यागी, रिजवान मलिक, रिजवान सैफी, इरफान नेताजी, सीमा नागिन और सविता गौतम सहित जिला, महानगर व मोदीनगर के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समाचार आशुतोष गुप्ता, मीडिया प्रभारी ने प्रेषित किया।

