
यूपी – गाजियाबाद। गोविंदपुरम स्थित हेरिटेज इन में 56 गाजियाबाद सदर विधानसभा के तत्वावधान में पीडीए जनपंचायत के तहत सैन समाज बंधुओं से जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विनोद सविता, प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी, और वरिष्ठ नेता एवं आयोजक अभिषेक गर्ग की मौजूदगी में बसपा व भाजपा के कई नेताओं और सैन समाज के गणमान्य लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। अभिषेक गर्ग ने विनोद सविता का बाबा साहेब की प्रतिमा भेंट कर व फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।
विनोद सविता ने कहा कि समाजवादी पार्टी पिछड़े, शोषित, वंचित, दलित, अल्पसंख्यक और पीड़ित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है तथा 2027 में सरकार बनने पर सैन समाज के अधिकारों और सम्मान की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। अभिषेक गर्ग ने कहा कि गाजियाबाद सदर विधानसभा में बदलाव की बयार चल रही है और मिशन 2027 की नींव मजबूत हो रही है।
इस दौरान फैसल हुसैन, वीरेंद्र यादव एडवोकेट, संतोष यादव, नितिन त्यागी, राजन कश्यप, राजदेवी, कृष्ण यादव, सोदान गुर्जर सहित अन्य नेताओं ने चंद्रपाल जाटव, राम अवतार सैन, बालक राम, ओमकार तंवर, सचिन, नाजिम खान, वीरेंद्र कुमार सैन, रामकरन और रामखिलाड़ी को पार्टी की सदस्यता दिलाई।
कार्यक्रम में जगदीश सैन, सैन मुकेश ठाकुर, सतीश सेन, मनन चौहान, वीरेंद्र सेन, दीपक सेन, प्रवेश सेन, अनुराग सेन, दिलीप उर्फ रवि श्रीवास्तव और अमित सेन सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

