
यूपी – गाजियाबाद। पंजाबी एकता समिति (रजि.) ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए 23 और 24 अगस्त को दो दिवसीय वृक्षारोपण अभियान चलाया। समिति ने अपने अभियान “एक पेड़ अपने माता-पिता के नाम” के तहत 23 अगस्त को कलाधाम पार्क, डी-ब्लॉक, कवि नगर में करीब 70 से 80 फलदार एवं छायादार वृक्ष लगाए। पार्क में आने वाले शहरवासियों ने समिति के प्रयास की सराहना करते हुए वृक्षों की देखरेख का संकल्प लिया।

अभियान को आगे बढ़ाते हुए 24 अगस्त 2026 को श्रावण मास के अंतिम सोमवार पर पटेल नगर प्रथम स्थित गणेश मंदिर एवं विभिन्न पार्कों में बेलपत्र, शमी और आंवला के 30 पौधे लगाए गए। कथा व्यास विष्णु दत्त सरस ने मंत्रोच्चार के साथ वृक्षारोपण कराया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कपूर, राष्ट्रीय महामंत्री अशोक अजमानी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नरेश कपूर, राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर शिवनंदन कपूर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजीव खन्ना, अश्विनी तनेजा, संजीव अजमानी, तरुण चितकारा, अनिल तनेजा, संजय बाटला, नरेंद्र तरीका, संस्थापक राकेश बाटला, श्याम, रमेश सहगल, पूर्व पार्षद एवं भाजपा महिला मोर्चा की साक्षी नारंग, कालीचरण गुप्ता, तरुण नारंग, जे.पी. कौशिक, एस.के. शर्मा, मुख्य पुजारी पवन मिश्रा और पुजारी संतोष शुक्ला सहित अनेक उद्योगपति व नगरवासी मौजूद रहे।

