मास्टर मनोज नागर बने भारतीय किसान यूनियन (देहात) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

यूपी गाजियाबाद। भारतीय किसान यूनियन (देहात) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर मास्टर मनोज नागर का कैंप कार्यालय, अवंतिका में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस दौरान मनोज नागर ने कहा कि संगठन किसानों, मजदूरों और मजलूमों की आवाज को पूरी मजबूती से बुलंद करेगा।

उन्होंने मेरठ में किसान नेता डॉ. दिग्विजय सिंह भाटी और गौतम के साथ पुलिस द्वारा कथित बर्बरता की निंदा करते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और एफआईआर दर्ज करने की मांग की। कार्रवाई न होने पर अन्य किसान संगठनों के साथ प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी। एसपी को हटाने और दोषी पुलिसकर्मियों के निलंबन के फैसले का स्वागत करते हुए विधायक अतुल प्रधान का किसान नेताओं की मदद के लिए आभार जताया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नरेश त्यागी ने तथा संचालन मीडिया प्रभारी एडवोकेट मनोज शर्मा ने किया। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी प्रदीप मुखिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, जिला अध्यक्ष एडवोकेट दीपक शर्मा, कृष्ण कुमार, राजेंद्र चौधरी, जान मोहम्मद, जिला उपाध्यक्ष इकरामुद्दीन, वाहेगुरु जी, फिरोज खान, मजबूर कुरैशी, वसीद, कर्मवीर चौधरी, करण प्रताप, राधेश्याम शर्मा, वेद शर्मा, कमरुद्दीन, जामरू, सलीम, राकेश, भारत यादव और सुरेंद्र शास्त्री सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।