Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

जन्माष्टमी के बाद भव्य नन्दोत्सव का हुआ आयोजन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद भारतवर्ष में मनाये जाने वाले जन्माष्टमी के त्योहार के बाद नन्दोत्सव के कार्यक्रमों की धूम रहती। इसी क्रम में गाजियाबाद में ब्रजरस की गंगा बहाने वाले आध्यात्मिक गुरु नवनीतप्रिय दास के सान्निध्य में संस्कार प्रवाह ट्रस्ट व कृष्ण गीता गौ गौरी सेवा समिति के तत्वावधान में भव्य नन्दोत्सव अग्रसेन भवन में 21 अगस्त को मनाया गया।

कार्यक्रम में ढाढ़ी लीला, मालिन लीला, पलना लीला का भव्य और मनोरम दर्शन कराया गया। कार्यक्रम में अनेक ब्रज के सन्तों की भी उपस्थिति रही। गाजियाबाद में हिंडन मंदिर की महंत कैलाशी गिरी माताजी की भी उपस्थिति रही। इस कार्यक्रम में सभी को बहुत सी वस्तुएं भेंट की गईं। जो गोकुल की परंपरा के अनुसार थीं। शहर के अनेक गणमान्य लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

उत्सव में भव्यता के साथ दिव्यता का अनूठा मिश्रण था। सभी ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। अंत में प्रदीप अग्रवाल व प्रवीण अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में संजीव गुप्ता समरकूल, सीए  योगेश कंसल, भानु सिसोदिया, अरविंद भारद्वाज, राहुल शर्मा, विकास बंसल, कपिल चौधरी, योगेश गर्ग, प्रशांत मुख्य  भूमिका रही।