
यूपी – गाजियाबाद। वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में महान क्रांतिकारी बाल गंगाधर तिलक और चंद्रशेखर आजाद को समर्पित 19वें प्रतिभा प्रोत्साहन पुरस्कार समारोह का शुभारंभ हुआ। पहले दिन गाजियाबाद के 30 स्कूलों के 486 विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई।

वाद-विवाद प्रतियोगिता में 75, मेहंदी में 171, रंगोली में 161, एकल गान में 27 तथा समूह गान में नौ समूहों के 63 विद्यार्थियों ने भाग लिया। वाद-विवाद का विषय ‘एआई हमारे पेशों और रोजमर्रा की जिंदगी के लिए खतरा है’ रहा। इसमें राॅकवेल कॉन्वेंट स्कूल के आयुष्मान सिंह प्रथम, रामकिशन इंस्टीट्यूट की सान्वी मौर्य द्वितीय और महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल की भव्या ठाकुर तृतीय रहीं। लक्ष्मी पब्लिक स्कूल की ईशिका को चेयरमैन अवार्ड के लिए चुना गया।

मेहंदी में सुशीला गर्ल्स इंटर कॉलेज की खुशनुमा प्रथम, जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल विजय नगर के चिराग द्वितीय और नगर निगम बालिका इंटर कॉलेज साहिबाबाद की खुशबू तृतीय रहीं। चेयरमैन अवार्ड आशी और कुलसुल को मिला।

रंगोली में पीएनएन स्कूल की दीशु, ईस्ट दिल्ली पब्लिक स्कूल की अदिति और सुशीला गर्ल्स इंटर कॉलेज की तनिषा क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहीं। श्वेता और खुशी चेयरमैन अवार्ड के लिए चुनी गईं।
निदेशिका डाॅ. अलका अग्रवाल ने बताया कि 22 अगस्त को निबंध, सामान्य ज्ञान, नृत्य और गायन प्रतियोगिताएं होंगी। चेयरमैन डाॅ. अशोक कुमार गदिया विजेताओं को नकद पुरस्कार, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान करेंगे।

