
यूपी – गाजियाबाद। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 14 अगस्त को पुराना विजयनगर में श्री विजय रामलीला कमेटी के तत्वावधान में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में समाज के सम्मानित लोगों के साथ यूनिक पब्लिक स्कूल और सगर बाल विद्यालय के प्रबंधक, शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा थाना विजयनगर से शुरू होकर पुरानी सब्जी मंडी होते हुए रामलीला मैदान, पुराना विजयनगर पहुंचकर संपन्न हुई।

तिरंगा यात्रा के संयोजक एवं श्री विजय रामलीला कमेटी के अध्यक्ष लेखराज माहौर एडवोकेट ने कहा कि देशभर में देशभक्ति का माहौल है। यात्रा का उद्देश्य नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करना तथा स्वतंत्रता संग्राम और शहीदों के बलिदान से बच्चों को परिचित कराना है। यात्रा के दौरान पूरा पुराना विजयनगर तिरंगामय नजर आया।

मुख्य अतिथि विधायक संजीव शर्मा एवं भाजपा प्रदेश संयोजक डॉ. अजय शर्मा रहे। इस अवसर पर अशोक चौधरी, कुंजन पंडित, राम सिंह नेताजी, अजय पाल, जॉनसन मेसी गुड्डू, संदीप कनौजिया, असलम खान, ठाकुर शंकर सिंह, सत्येंद्र ठाकुर, गौरव सिसोदिया, अखिलेश मिश्रा, आदेश कोरी, हेमराज माहौर, विनोद कुमार, सुरेश कोरी, रमेश कोरी, शेर सिंह, नीतीश पाल, मुकेश राघव, पार्षद भारत गौतम, मणिकांत सिंह, राजकुमार सिंह, सतीश, सुभाष ठाकुर, राम अवतार सेन, ओमवीर चौहान, शिवाकान्त, विक्की लेफ्टि, अमन, लक्ष्य, अभी, तुषार, बबीता, अंशु शर्मा, संगीता, अनीता सागर और मूलो देवी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।


