Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
PlayPause
previous arrow
next arrow

स्वयंसेवकों ने राजनगर में किया पौधारोपण

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद 21 अगस्त को  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों द्वारा राज नगर के विभिन्न सेक्टरों में चलाए जा रहे नियमित पौधारोपण के अंतर्गत सेक्टर 5, 6 तथा 2 सेक्टरों में फलदार पेड़-पौधे लगाए गए।

जिस प्रकार शरीर को पोषण के लिए भोजन की आवश्यकता होती है, ठीक उसी प्रकार पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पेड़-पौधों की आवश्यकता होती है। पेड़-पौधे पर्यावरण की अशुद्धियों को सोख लेते हैं और हमें शुद्ध प्राणदायिनी वायु देते हैं। इसकी निरंतरता बनाए रखने के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने चाहिए। पेड़-पौधे लगाने के बाद उनका संरक्षण करना भी बहुत अनिवार्य है। विशेष रुप से केवल वृक्ष लगाना ही उद्देश्य नहीं है, बल्कि वृक्ष लगाने के बाद उनकी समुचित देखभाल भी करना है।

राजनगर निवासियों के साथ मिलकर क्षेत्र में लगाए गए वृक्षों और उनको सुरक्षित रखने के लिए टी-गार्ड लगाकर सुरक्षित किया गया और सभी वृक्षों को रोज नियमित रूप से पानी दिया जा सके इसकी भी व्यवस्था बनाई गई।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक अजय कुमार मित्तल, धर्मेंद्र परिहार व अन्य स्वयंसेवक द्वारा लगातार चला जा रहे पौधारोपण कार्य में आज राज नगर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक कांत गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक मोगा, भाजपा सह-मीडिया प्रभारी जय कमल अग्रवाल, आदिनारायण, अंकुर अग्रवाल, डॉ श्याम सुंदर का भी सहयोग रहा।