वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म और हत्या परिजनों से मिला सपा प्रतिनिधिमंडल, निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

यूपी – गाजियाबाद। थाना नंदग्राम क्षेत्र के राजनगर एक्सटेंशन स्थित निर्माणाधीन मिग्सन मॉल में 10 जुलाई को सात वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल रविवार को घटनास्थल पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी ली। आसपास के लोगों ने बताया कि पीड़ित परिवार को पुलिस द्वारा अन्य स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया है।

सपा नेताओं ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि ऐसी अमानवीय घटनाएं पूरे समाज को झकझोरने वाली हैं। उन्होंने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच तथा कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की। साथ ही प्रदेश सरकार से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता, सुरक्षा और हरसंभव न्याय उपलब्ध कराने की मांग भी की। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और न्याय मिलने तक हरसंभव सहयोग करेगी।

प्रतिनिधिमंडल में फैसल हुसैन एडवोकेट, राजन कश्यप, शाहनवाज खान, वीरेंद्र सिंह एडवोकेट, विक्रांत पंडित, उमेश कश्यप, जिले खान सलमानी, बिट्टू यादव, टिंकू मौर्य, देविंदर जाटव और रिजवान खान सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।