लोनी में कांग्रेस की संगठन बैठक, 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन

यूपी – गाजियाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक लोनी स्थित चौधरी महाश्य फार्म हाउस में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा ने की। नगर अध्यक्ष अजय शर्मा और ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र एडवोकेट ने संचालन किया, जबकि वार्ड-52 के पार्षद राहुल अली सहित कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष का स्वागत किया।

बैठक में लोनी विधानसभा समेत जनपद की सभी पांच विधानसभा सीटों पर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में नगर निगम, नगर पालिका और अन्य जनसमस्याओं से जिला अध्यक्ष को अवगत कराया। सतीश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस जनहित के मुद्दों पर जनता के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी तथा लगातार बैठकों, जनसंपर्क अभियानों और कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से संगठन को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस की बढ़ती सक्रियता से विपक्ष में बेचैनी है और 2027 में जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करेगी।

बैठक में विनोद धाम, जुल्फिकार अली, महफूज अली, रिजवान मलिक, इरफान भाई, विनोद बंसल, प्रमोद शर्मा, राबिया अंसारी, मेजर बाबू खान, नवाब अध्यक्ष, हाजी शकील अहमद, करीमुल्लाह खान, अरुण शर्मा, जगमोहन शर्मा, सलीम इदरशी, जाकिर इदरशी और अजय सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।