
यूपी – गाजियाबाद। राष्ट्रीय लोकदल महानगर गाजियाबाद की ओर से रविवार को गांव सदरपुर स्थित शिवालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण, बुजुर्ग और युवाओं ने भाग लिया। महानगर अध्यक्ष डॉ. रेखा चौधरी ने ग्रामीणों की समस्याएं विस्तार से सुनीं और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास का भरोसा दिलाया। उन्होंने सभी से 19 जुलाई को लायंस क्लब, कविनगर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।
बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि वे हमेशा राष्ट्रीय लोकदल की नीतियों में विश्वास रखते हैं और जयंत चौधरी द्वारा युवाओं के लिए किए जा रहे कार्यों से संतुष्ट हैं। उन्होंने पार्टी को और मजबूत बनाने का संकल्प भी लिया।

इस दौरान ओ. डी. त्यागी, भूपेंद्र चौधरी, प्रदीप त्यागी, सुमन अग्रवाल, सीमा देवी, जितेंद्र, समरजीत सिंह, अनिल पतला, यश चौधरी, विभु चौधरी, सन्नी चौधरी एवं उनकी टीम मौजूद रही। गांव के मदन सिंह मुक्की, मास्टर जी, पिंटू, मोक्ष चौधरी, सुबोध चौधरी और नेपाल सिंह सहित अनेक ग्रामीण भी बैठक में शामिल हुए। समाजसेवी सीमा चौधरी और अनिता देवी ने महिलाओं से जुड़ी समस्याएं प्रमुखता से उठाईं। भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल सभी जाति और वर्गों को साथ लेकर चौधरी चरण सिंह के विचारों पर चलते हुए जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।

