गंगा दशहरा पर उद्योग व्यापार मंडल ने किया शीतल जल वितरण

यूपी – गाजियाबाद। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, जनपद गाजियाबाद की ओर से जिला अध्यक्ष संदीप बंसल के नेतृत्व में नया गंज स्थित जिला कार्यालय पर राहगीरों और श्रद्धालुओं के लिए शीतल जल (छबील) वितरण का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्य का लोगों ने स्वागत करते हुए व्यापार मंडल की सामाजिक पहल की सराहना की।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि भारतीय संस्कृति में सेवा और परोपकार का विशेष महत्व है। गंगा दशहरा के अवसर पर जल सेवा का आयोजन मानवता, जनकल्याण और सामाजिक सहयोग की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल भविष्य में भी इसी प्रकार के जनहित और सेवा कार्य लगातार आयोजित करता रहेगा।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राहगीरों एवं श्रद्धालुओं ने शीतल जल ग्रहण किया। आयोजन को सफल बनाने में राजन बंसल, अनमोल बंसल, संजय गुप्ता, अनिल गर्ग, प्रेम प्रकाश चीनी और सोनू सैनी सहित व्यापार मंडल के अनेक पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सक्रिय सहयोग दिया।

आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य भीषण गर्मी में आमजन को राहत पहुंचाने के साथ-साथ समाज में सेवा, सहयोग और जनकल्याण की भावना को बढ़ावा देना था। व्यापार मंडल ने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक और जनहितकारी कार्यक्रम जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।