यूपी – गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य-रसद एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री मनोज कुमार पांडेय का साहिबाबाद फल एवं सब्जी मंडी पहुंचने पर व्यापारियों एवं मंडी प्रतिनिधियों ने गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर मंडी परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

स्वागत कार्यक्रम में हाजी सज्जाद कुरैशी (एमकेसी), हाजी शादाब, हाजी सोनू, हाजी बाबुद्दीन कुरैशी, हाजी रहीस कुरैशी, शकील कुरैशी, सलमान कुरैशी, नायाब कुरैशी तथा शावेज कुरैशी ने मंत्री मनोज कुमार पांडेय का फूल-मालाएं पहनाकर अभिनंदन किया। व्यापारियों ने प्रदेश सरकार द्वारा व्यापारियों और आम जनता के हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना भी की।

इस दौरान मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने उपस्थित व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार किसानों, व्यापारियों और उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने मंडी से जुड़े व्यापारियों की समस्याओं और सुझावों को भी गंभीरता से सुना तथा उनके समाधान का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में मंडी के अनेक व्यापारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। पूरे आयोजन के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण रहा और व्यापारियों ने मंत्री के प्रति अपना सम्मान एवं समर्थन व्यक्त किया।







