यूपी – गाजियाबाद/मुरादनगर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुरादनगर में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 5 बजे से 7 बजे तक किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पुरुषों, महिलाओं और युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतीश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं कांग्रेस खेलकूद विभाग के जिला अध्यक्ष आचार्य विकास कुमार त्यागी ने किया। उन्होंने योगाभ्यास के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम, सूर्य नमस्कार तथा स्वस्थ जीवनशैली से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। कार्यक्रम का संचालन विश्व दीप त्यागी एवं आचार्य विकास कुमार त्यागी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर वीरेंद्र चौधरी, देव दत्त त्यागी, नदीम त्यागी, ब्लॉक अध्यक्ष रुपेश त्यागी, किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विश्व दीप असलतनगर त्यागी, योगेश महायोग, नेईम त्यागी तथा शादाब इलाही सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने कहा कि योग शारीरिक, मानसिक और आत्मिक स्वास्थ्य का आधार है तथा इसके नियमित अभ्यास से स्वस्थ और सकारात्मक जीवन का निर्माण होता है।







