गाजियाबाद – राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद चौधरी जयंत सिंह के दिल्ली स्थित आवास पर गाजियाबाद से पहुँचे राष्ट्रीय लोक दल के पदाधिकारियों ने सांसद जी से की मुलाकात। मुलाकात के दौरान संगठन को लेकर चर्चा हुई।
चर्चा का मुख्य उद्देश्य पार्टी में हर जाति हर धर्म हर क्षेत्र के व्यक्ति को जोड़ा जाए। जिस किसी की भी आस्था स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी के परिवार में है, जो लोग स्वर्गीय पूर्व केंद्रीय मंत्री अजीत सिंह जी की कार्यशैली से प्रभावित है और जो लोग राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत के नेतृत्व में काम करने की इच्छा रखते हैं उनको अवश्य जोड़ा जाए। ऐसा करने से पार्टी का विस्तार होगा। दूसरा मुद्दा रहा अपने अपने क्षेत्र में हर जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का प्रयास किया जाए जिस रूप में भी संभव हो पाए। मुलाकात के दौरान इंदरजीत सिंह टीटू राष्ट्रीय महासचिव अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ निवर्तमान जिलाध्यक्ष तेजपाल चौधरी पूर्व महानगर अध्यक्ष रविंद्र चौहान लोकेश चौधरी युवा नेता शुभेंदु कौशिक दीपक त्यागी मौजूद रहे।
