Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
Screenshot_20260614_012211_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

35 रचनाकारों ने एक मंच से किया काव्यपाठ, धूमधाम से मना ‘अलख’ का प्रथम वार्षिकोत्सव

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। अलख राष्ट्रीय साहित्य, संस्कृति एवं शिक्षा ट्रस्ट (रजिस्टर्ड) गाजियाबाद के प्रथम स्थापना दिवस के अवसर पर संजय नगर स्थित भागीरथ पब्लिक स्कूल में भव्य काव्योत्सव का आयोजन किया गया। करीब पांच घंटे तक चली इस साहित्यिक संध्या में 35 रचनाकारों ने अपनी कविताओं की सरिता बहाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मी राज सिंह ने कहा कि इस प्रकार के साहित्यिक आयोजन समाज में जागरूकता और सांस्कृतिक चेतना का संचार करते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता शायर राज कौशिक ने करते हुए कहा कि गाजियाबाद में विकास के बावजूद साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए सुलभ स्थानों की कमी चिंता का विषय है।

मंच पर कवि मनोज कुमार ‘मनोज’, डॉ. अक्षय प्रताप ‘अक्षय’, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रनिता सिंह, कवयित्री प्रतिभा त्रिपाठी और लेफ्टिनेंट कर्नल प्रदीप खरे विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. निवेदिता शर्मा ने किया। संस्था की संस्थापिका पूजा चौहान, रविंद्र चौहान और डॉ. गार्गी सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।

पूजा चौहान ने काव्योत्सव में 35 रचनाकारों की भागीदारी को संस्था के लिए गौरवपूर्ण बताया और कार्यक्रम स्थल उपलब्ध कराने के लिए भागीरथ संस्थान के निदेशक अमिताभ सुकुल एवं प्रबंधक अनादि सुकुल का आभार जताया।

काव्य पाठ करने वालों में डॉ. उषा श्रीवास्तव, डॉ. राजेश श्रीवास्तव, डॉ. सरिता गर्ग ‘सरि’, रक्षा सिन्हा, हिमांशु शुक्ला, संगीता वर्मा, प्रभाषा पाल, यश शर्मा, आशु सिंह, स्वाति पूजा, प्रेरणा मल्होत्रा गुप्ता, जगदीश चंद्र वर्मा, सरोज दुबे, अपर्णा गर्ग शिव, प्रेरणा भारद्वाज, शालिनी शर्मा, नीति मिश्रा, पूनम सिंह, नीरज त्यागी, रोहित कुमार और दीपक दीप शामिल रहे। ट्रस्ट द्वारा शिवानी चौधरी और पूजा नामक दो बालिकाओं को शिक्षा के लिए अंगीकृत कर सम्मानित भी किया गया। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।