एमपीएस स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव

यूपी – गाजियाबाद एम पी एस पब्लिक स्कूल जागृति विहार के प्रांगण मे आज़ादी का अमृत महोत्सव बहुत ही हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया गया। विद्यालय के प्रबंधक राजीव त्यागी एवं आशा त्यागी ने सरवस्ती मां के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
डायरेक्टर आशा त्यागी एवं प्रधानाचार्या शिल्पा त्यागी ने अपने अपने भाषण से विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए वीर पुरुषों एवं वीरांगनाओं के साहस व वीरता की प्रशंसा करते हुए सभी विद्यार्थियों में देशप्रेम की भावना भर दी। तदुप्रांत हेड बॉय, हेड गर्ल, चारो सदन गांधी, नेहरू, तिलक, शिवाजी के कैप्टन, वाइस कैप्टन व प्रीफेक्टो को बैज द्वारा प्रबंधक महोदय ने सम्मानित किया। छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों जैसे नुक्कड़ नाटक, भाषण, देशभक्ति गीत  आदि प्रस्तुत किए। सभी कार्यक्रम उप-प्रधानाचार्या  पूनम शर्मा की देखरेख में हुए। अनुशासन व्यवस्था रेनू आर्या, कृष्णकांत शर्मा, पवन शर्मा एवं समस्त स्टाफ द्वारा व्यवस्थित की गई। तिलक हाउस ने इंटरहाउस सांस्कृतिक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया व गांधी हाउस द्वितीय स्थान पर रहा। आज़ादी के 75 वें अमृत महोत्सव को सफल बनाने में सभी अध्यापकों, अध्यापिकाओं एवं छात्रों का योगदान सराहनीय रहा।