श्री श्याम खाटू फाल्गुन महोत्सव में बाबा के भजनों पर झूमने को मजबूर हुए श्रद्धालु

यूपी – गाजियाबाद जय श्री श्याम सेवा समिति द्वारा पंचम श्री श्याम खाटू फाल्गुन महोत्सव रामलीला मैदान घंटाघर गाजियाबाद में बड़े धूमधाम से आयोजित किया गया। जहां देश भर से आए भजन गायकों ने बाबा का गुणगान किया।
मीडिया प्रभारी सौरभ जायसवाल ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भव्य दरबार, भव्य श्रृंगार, श्याम रसोई, इत्र वर्षा, फूलों की वर्षा व भव्य झाँकियाँ रही। कार्यक्रम में कलकत्ता से आये कारिगरों द्वारा खाटु श्याम जी के गांव का स्वरूप प्रर्दशित किया गया। संकीर्तन के लिए विशाल पण्डाल में महिलाओं एवं पुरुष भक्तों के बैठने के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई थी।
कार्यक्रम में कोलकाता से आये भजन गायक जय शंकर चौधरी द्वारा यह श्याम का जादु है सिर चड कर बोलेगा, भगत के वश में है भगवान, मनोज शर्मा ग्वालियर द्वारा कजरारे तेरे मोटे मोटे नैन नितिन मित्तल दिल्ली द्वारा अकेला तु ही भतेरा है आदि भजनों पर श्रद्धालु झुमने पर मजबुर हो गये। वहीं भाविका पगली दिल्ली, किशोरी कनिष्का दिल्ली, मनोज कृष्णा दिल्ली, सांवरिया म्यूजीकल ग्रुप के द्वारा भजनों की अमृत वर्षा हुई। बाबा की मोरछड़ी के बाद सारा वातावरण श्याममय हो गया। सभी भक्तो ने खुब नृत्य किया। कार्यक्रम में आयोजन के लिए जय श्री श्याम सेवा समिति के मुकेश गोयल एवं शरद जैन के सानिध्य में अध्यक्ष अरूण गोयल, महामंत्री धनश्याम गोयल, सदस्य मुकेश गर्ग, अमित कुमार मित्तल, भानु बंसल, विकास बंसल, आशु वर्मा, संजय सिंघल, अर्पित गुप्ता, गौरव गोयल, मनोज गर्ग, जतिन सिंघल का विशेष योगदान रहा।