गाजियाबाद बार एसोसियेशन ने किया संगोष्ठी के साथ सम्मान समारोह का आयोजन

यूपी – गाजियाबाद टैक्स गाजियाबाद बार एसोसियेशन द्वारा होटल फ़ॉर्चून गर्जीया राजनगर में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि  अशोक कुमार चेयरमैन उपभोक्ता फ़ोरम उ. प्र. विशिष्ट अतिथि मंजीत सिंह श्योरान एचजेएस मुख्य न्यायाधीश ज़िला गौतमबुद्ध नगर  राकेश गुप्ता एडिशनल कमिश्नर सी जीएसटी गाजियाबाद और ऑल इंडिया फ़ेडरेशन आफ टैक्स प्रैक्टिशनर के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र गांधी ने मंच को शोभायमान किया।
सभा का संचालन एड. अनिल भारद्वाज और संजय मंगल द्वारा किया गया। संस्था के अध्यक्ष एड. विशन शर्मा द्वारा सभी अतिथियों का माल्यार्पण और फूलों के गुलदस्ते भेंट कर स्वागत किया गया। उपस्थिति सभी अधिवक्ताओं और विशेष आमंत्रित अधिवक्ताओं का स्वागत भी किया गया। सभा में उपस्थित वरिष्ठ अधिवक्ता एमके गर्ग का स्वागत अध्यक्ष विशन शर्मा द्वारा किया गया। संस्था के सचिव एड. वकील अहमद द्वारा कार्यक्रम की जानकारी दी गयी। अधिवक्तिय क्षेत्र में प्रैक्टिस के 25 वर्ष पूर्ण करने पर एड. वी के एस अग्रवाल, देविंदर सिंह, केशव कांत, मुनीश गांधी, नवनीत सरीन, नीता वर्मा, प्रदीप गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, आर के जौली, संजय त्यागी, संजीव कक्कड़, एस के मेहरोत्रा और योगेश शर्मा को मुख्य अतिथि अशोक कुमार द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एड० अरविंद कुमार अग्रवाल, अनिल भारद्वाज, संजय मंगल, अरविंद शर्मा, वीके एस अग्रवाल तथा केएम गुप्ता को अधिवक्ता रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। एड. मुकुल गुप्ता, उदयवीर सिंह, पुष्पेन्द्र भारद्वाज, सीए जमुना शुक्ला, एड. केसी कौशिक, अनिल भारद्वाज, एससी बंसल, अनिल अग्रवाल, सुनील गोयल आदि वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने देवेंद्र गाँधी के साथ अपनी अपनी मधुर स्मृतियों को सभा में सभी के सम्मुख रखा। इस अवसर पर संस्था के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र गाँधी का ऑल इंडिया फ़ेडरेशन आफ़ टैक्स प्रैक्टिशनर्स का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्विरोध चुने जाने पर विशेष रूप से सम्मान किया गया। सभा को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि अशोक कुमार द्वारा कर के क्षेत्र में प्रभावी रूप से कार्य करने के साथ ही शहर में फैले प्रदूषण के सुधार की और भी कार्य करने का आवाहन सभी सदस्यों से किया। उन्होंने कहा कि हिंडन नदी का जल जल गया है जिस कारण यह नदी न होकर नाला बन गयी है इस और प्रभावी तरीक़े से सुधार करने के लिए अधिवक्ता वर्ग से आगे आने का भी आवाहन किया गया। देवेंद्र गाँधी द्वारा प्रोफेशन में थ्री ई अर्थात् एजुकेशन एथिक्स एक्स्पर्टीज़ के बारे में बताया कि यदि सभी अधिवक्ता सीए सीएस क़ानून और इसके अमेण्डमेंट्स को निरंतर पढ़े और पेशे के मानक उच्च स्तर के रखे और अपने ज्ञान का पूर्ण उपयोग करे तथा फ़ोर्रगेट और फ़ोर्गिव के सिद्धांत पर चलें तो जीवन में नकारात्मकता से दूर रहते हुए सदैव सकारात्मकता को अपना कर इच्छित कर्म की प्राप्ति आसानी से की जा सकती है।  सभा में अजय सिन्हा, राकेश शर्मा, मनोज शर्मा, उमेश शर्मा, ज्ञानेश्वर रल्हन, दिनेश, एस. के. मिश्रा, वाई. के. शर्मा समेत कई अधिवक्ता उपस्थिति थे।