Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
PlayPause
previous arrow
next arrow

विजय नगर मंडल ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि 

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद भाजपा विजय नगर मंडल के द्वारा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी की पुण्यतिथि के अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पूर्व महानगर महामंत्री लेखराज माहौर एडवोकेट ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेई जी को जितना उनके महान व्यक्तित्व के लिए जाना जाता है उतना ही हिंदी को विश्व स्तर पर मान दिलाने के लिए जाना जाता है। दुनिया का ध्यान भारत की राष्ट्रभाषा के प्रति आकर्षित करने के लिए किसी ने सबसे ज्यादा काम किया है तो वह अटल बिहारी बाजपेई जी ही है। कविताओं और किताबों के शौकीन बाजपेई जी 1977 की जनता सरकार में विदेश मंत्री रहे। उन्होंने विदेश मंत्री के रूप में संयुक्त राष्ट्र संघ में हिंदी में भाषण दिया। संयुक्त राष्ट्र में बाजपेई जी का यह भाषण उस वक्त काफी लोकप्रिय हुआ था। भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी को अपना प्रेरणास्रोत मानता है एवं उनके बताए हुए रास्ते पर चलकर भारतीय जनता पार्टी के कार्य में निरंतर लगा रहता है। उन्होंने कहा आज केंद्र में पूर्ण बहुमत की भाजपा की सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में काम कर रही है यह उन्हीं के द्वारा बताए हुए मार्ग पर चलकर संभव हुआ है। हम सभी उनको अपना मार्गदर्शक मानते हुए उनको अपनी सच्ची भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
इस अवसर पर पूर्व महानगर महामंत्री लेखराज माहौर, विजय नगर मंडल के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार त्रिपाठी, महामंत्री रोहित शर्मा, राजीव दिवाकर, प्रेम सिंह चौहान, जॉनसन मेसी गुड्डू, शिवकुमार शिबू, असलम खान, सोनू राणा, जयवीर सिंह भड़ाना, अरुण, शीतल अरोड़ा, पूनम सिंह, सूरज सेन, साजिद सैफी, कन्हैयालाल, संजय शर्मा, रविंद्र पांचाल उपस्थित रहे।