Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

बिजनौर में 1,645 विस्थापित परिवारों और पूर्व सैनिकों को मिले भूमिधरी अधिकार पत्र

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – बिजनौर। डबल इंजन सरकार की ओर से समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान, पुनर्वास, स्वावलंबन और सशक्तीकरण के उद्देश्य से चलाए जा रहे कार्यक्रमों के तहत बिजनौर में एक महत्वपूर्ण आयोजन किया गया। महात्मा विदुर की पावन नगरी बिजनौर में पाकिस्तान से विस्थापित 1,645 परिवारों तथा पूर्व सैनिकों और लीजधारकों को भूमिधरी अधिकार पत्र वितरित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों ने लंबे समय से लंबित मांग पूरी होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। भूमिधरी अधिकार मिलने से संबंधित परिवारों को भूमि पर स्थायी अधिकार प्राप्त होंगे, जिससे उनके सामाजिक और आर्थिक सशक्तीकरण को नई मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को आवंटन पत्र तथा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के लाभार्थियों को चेक और स्वीकृति पत्र भी वितरित किए गए। अधिकारियों ने बताया कि इन योजनाओं का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को आवास उपलब्ध कराना तथा युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना है।

कार्यक्रम में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित ‘विदुर प्रेरणा कैफे’ का उद्घाटन भी किया गया। यह कैफे महिला सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। आयोजन के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।