Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

ईद पर देवव्रत धामा ने दो दर्जन गांवों का किया दौरा, दिया भाईचारे का संदेश

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। ईद उल-अज़हा के पावन अवसर पर समाजवादी नेता देवव्रत धामा ने क्षेत्र के लगभग दो दर्जन गांवों का भ्रमण कर मुस्लिम समाज के लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान उन्होंने विभिन्न ईदगाहों और नमाज स्थलों पर पहुंचकर नमाजियों पर पुष्प वर्षा की तथा आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया।

देवव्रत धामा ने कहा कि त्योहार हमारी साझा संस्कृति, एकता और आपसी सद्भाव के प्रतीक हैं। उन्होंने लोगों से शांति और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील करते हुए कहा कि समाज को बांटने वाली ताकतों और किसी भी प्रकार के बहकावे से सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हमारी सबसे बड़ी ताकत हमारी एकता है, इसलिए किसी भी कीमत पर बंटना नहीं चाहिए और सभी को मिल-जुलकर रहना चाहिए।

उन्होंने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि वह हर सुख-दुख में जनता के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे तथा क्षेत्र में सामाजिक सद्भाव और भाईचारे को मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य करते रहेंगे।

इस अवसर पर मास्टर जावेद तोड़ी, राजेश जाटव, वीरेन्द्र यादव, प्रविन्दर पट्टी, मनजीत नेहरा, नदीम मलिक, सहरी तोमर, सचिन बीडीसी सहित अनेक कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने एक-दूसरे को ईद की शुभकामनाएं देकर सौहार्द और एकता का संदेश दिया।