Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने विशाल वशिष्ठ से की मुलाकात, कार्यकर्ताओं का बढ़ाया मनोबल

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। सोशल मीडिया पोस्ट विवाद में गिरफ्तारी के बाद रिहा हुए क्रॉसिंग रिपब्लिक निवासी विशाल वशिष्ठ से मिलने उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय उनके आवास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विशाल वशिष्ठ और उनके परिवार से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया।

अजय राय ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक नागरिक को अपनी बात रखने का अधिकार है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने और जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया। उनके आगमन से स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सतीश शर्मा, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष वीर सिंह जाटव, पूर्व जिला अध्यक्ष विनीत त्यागी, डॉ. संजीव शर्मा, मांगेराम त्यागी, सूर्यकांत, राकेश त्यागी तथा मेरठ महानगर कांग्रेस अध्यक्ष रंजन शर्मा सहित गाजियाबाद और आसपास के जनपदों के अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक के दौरान संगठन की मजबूती, जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों और आगामी राजनीतिक गतिविधियों पर भी चर्चा की गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन हमेशा उनके साथ खड़ा है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प भी लिया।