यूपी – गाजियाबाद। राष्ट्रीय लोकदल के जिला कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की 39वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर हवन-पूजन, माल्यार्पण तथा विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रामपाल चौधरी ने की, जबकि संचालन महानगर अध्यक्ष डॉ. रेखा चौधरी ने किया।

विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने चौधरी चरण सिंह के किसान हितैषी योगदान, सादगीपूर्ण जीवन और ग्रामीण विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उपस्थित कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनके बताए मार्ग पर चलने तथा उनकी विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में ओ.डी. त्यागी, अयूब अली एडवोकेट, सुरेंद्र त्यागी, इंद्रजीत सिंह टीटू, रविंद्र चौहान, विनोद गौतम, कृष्णपाल डायरेक्टर, राहुल चौधरी, डॉ. संजय बैंसला, अमित राठी, गुड्डु महरौली, नवाब वाल्मीकि, सतीश सिंह, संजीव शर्मा, हरेंद्र चौधरी, इन्द्राणी त्यागी, अनुपम कुमारी, दीपमाला करण एडवोकेट, सुनील चौधरी एडवोकेट, पप्पन (रणजीत सिंह तेवतिया), आलोक चौधरी, अरुण शर्मा, राजू गौतम, अमित त्यागी (आरके), कुलदीप, लोकेश कटारिया, अंकुर त्यागी, दीपू शर्मा, गौरव, हरीश कंसल, नीरज चौधरी, सत्यपाल सिंह, हरेंद्र सिंह मिलक, संसार सिंह, नीरज नबीपुर, बिजेंद्र सिंह, रविश गुप्ता, कमला देवी, सरता, सनी, बबलू दहिया, किशनलाल शर्मा, चुन्नीलाल, चंदर, भानू शर्मा, सी.पी. शर्मा, अनिल नगौला, नरेंद्र त्यागी, जितेंद्र यादव, नैंसी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।






