Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

समन्वय की कमी पर नगर आयुक्त सख्त, अधिकारियों और ठेकेदारों को लगाई फटकार

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने निर्माण, जलकल, स्वास्थ्य, प्रकाश और उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर शहर में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। बैठक में विभागों के बीच समन्वय की कमी के कारण कार्यों में हो रही देरी पर नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों को कड़ी फटकार लगाई।

नगर आयुक्त ने कहा कि जलकल विभाग और निर्माण विभाग आपसी तालमेल बनाकर कार्य करें, ताकि पानी की पाइपलाइन और सीवर लाइन की मरम्मत के कारण निर्माण कार्य प्रभावित न हों। उन्होंने इंदिरापुरम समेत नगर निगम के सभी पांचों जोनों में चल रहे कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक में पोर्टल के माध्यम से शहर में संचालित परियोजनाओं की समीक्षा की गई। नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि वर्क ऑर्डर जारी होने के बाद कार्य में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जिन कार्यों के वर्क ऑर्डर जारी हो चुके हैं, उन्हें 10 जून तक शुरू करने की अंतिम समय-सीमा तय की।

बैठक में अपर नगर आयुक्त अवनींद्र और अपर नगर आयुक्त जंग बहादुर यादव भी मौजूद रहे। नगर आयुक्त ने मुख्य अभियंता नरेंद्र कुमार चौधरी तथा महाप्रबंधक जल कामाख्या प्रसाद आनंद को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि निरीक्षण के दौरान लापरवाही मिलने पर संबंधित ठेकेदारों के साथ-साथ अवर अभियंता और अधिशासी अभियंताओं के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।