Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

जीडीए ने रईसपुर और सूर्या एन्कलेव में अवैध कॉलोनियों पर चलाया बुलडोजर

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने प्रवर्तन जोन-03 क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कई स्थानों पर ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। उपाध्यक्ष के निर्देश पर प्रभारी प्रवर्तन जोन-03 के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

जीडीए की टीम ने खसरा संख्या 1277, 1278 और 1279, रईसपुर स्थित सूर्या गार्डन के निकट लगभग 4500 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में सतेन्द्र सिंह, जयप्रकाश, विजेन्द्र और सुमेर सिंह द्वारा विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को ध्वस्त किया। इसके अलावा सूर्या एन्कलेव में करीब 20 बीघा भूमि पर वीरेन्द्र चौधरी उर्फ लल्लू पुत्र अमरपाल द्वारा किए जा रहे अवैध विकास कार्य पर भी बुलडोजर चलाया गया।

इसी क्रम में खसरा संख्या 1267, रईसपुर में लगभग 10 हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में सतेन्द्र सिंह, संदीप चौधरी और देवेन्द्र द्वारा कराए जा रहे अनधिकृत निर्माण को हटाया गया। वहीं खसरा संख्या 167 एवं 169, रईसपुर-सदरपुर क्षेत्र में करीब 6000 वर्ग मीटर भूमि पर संजीव कुमार, अमर, सतपाल, ओम, सुखपाल और रविपाल द्वारा किए गए अवैध निर्माणों को भी ध्वस्त कर दिया गया।

ध्वस्तीकरण के दौरान स्थानीय निर्माणकर्ताओं ने विरोध किया, लेकिन प्राधिकरण और स्थानीय पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए अभियान जारी रखा। कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता, अवर अभियंता, सुपरवाइजर, मेट तथा पुलिस बल मौजूद रहा। जीडीए अधिकारियों ने कहा कि अवैध निर्माण और कॉलोनियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।