यूपी – गाजियाबाद। लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट द्वारा ज्ञान पीठ केन्द्र-1, स्वरूप पार्क, जीटी रोड साहिबाबाद में किसान मसीहा एवं स्वतंत्रता सेनानी विजय सिंह पथिक का स्मृति दिवस किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पथिक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके सम्मान में नारे लगाए।
मुख्य वक्ता समाजवादी चिंतक एवं शिक्षाविद् रामदुलार यादव ने कहा कि विजय सिंह पथिक महान क्रांतिकारी, स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक, कवि, लेखक और पत्रकार थे। उन्होंने बिजौलिया आंदोलन के माध्यम से किसानों को ब्रिटिश शासन के दमन से मुक्ति दिलाई। रामदुलार यादव ने वर्तमान समय में किसानों की समस्याओं, महंगाई और बेरोजगारी को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसानों को उनका उचित सम्मान नहीं मिल रहा है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राजाराम मौर्य ने की तथा संचालन अनिल मिश्र ने किया। आयोजन धीरेन्द्र यादव द्वारा किया गया। कार्यक्रम को राम प्यारे यादव, सम्राट सिंह, जगन्नाथ प्रसाद, चन्द्रबली मौर्य और विनोद त्रिपाठी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर हुकुम सिंह और राजेन्द्र सिंह ने किसानों के सम्मान में गीत प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में वीरेन्द्र यादव एडवोकेट, अवतार सिंह काले, देवकर्ण चौहान, एसएन जायसवाल, अमृत लाल चौरसिया, फूलचंद पटेल, ताहिर अली, विजय भाटी एडवोकेट, सुनील यादव, लालसा यादव, झारखंडे गुप्ता, ओम प्रकाश अरोड़ा, राजकुमार, विजय मिश्र, कृष्णकांत सिंह, चुन्नी लाल चौरसिया, अमर बहादुर, श्रीकृष्ण, रोहित यादव और ब्रह्म प्रकाश सहित अनेक लोग मौजूद रहे।






