Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

मेवाड़ में वीर सावरकर जयंती पर देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। अशोक कुमार गदिया ने कहा कि समाज में हाय-हेलो की संस्कृति छोड़कर “जय हिन्द” कहने की परंपरा अपनानी चाहिए। मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के पीडीपी हॉल में आयोजित वीर सावरकर जयंती समारोह में उन्होंने युवाओं को देश और समाज के लिए कार्य करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि केवल नौकरी पाना ही जीवन का उद्देश्य नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में योगदान देना भी जरूरी है।

समारोह में अलका अग्रवाल ने कहा कि कठिन परिस्थितियों और यातनाओं से कभी डरना नहीं चाहिए। वीर सावरकर का जीवन संघर्ष, साहस और राष्ट्रभक्ति का प्रेरणादायी उदाहरण है।

कार्यक्रम का शुभारंभ अशोक कुमार गदिया और अलका अग्रवाल ने वीर सावरकर, भारत माता और मां शारदे के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया। इस अवसर पर विनय सक्सेना ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की, जबकि गौरव और प्रियांशु ने देशभक्ति कविताओं से समां बांधा। सलमान, महिमा और सीमा ने वीर सावरकर के जीवन और विचारों पर अपने वक्तव्य रखे। कार्यक्रम में सावरकर के जीवन पर आधारित वीडियो भी प्रदर्शित किया गया। समारोह का संचालन अमित पाराशर ने किया। इस अवसर पर संस्थान का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।