Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

आचार्य सौरभ सागर के सानिध्य में विश्व शांति के लिए विधान आयोजित

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। कविनगर स्थित एसएसडी जैन पब्लिक स्कूल और जैन मंदिर में आचार्य 108 सौरभ सागर महाराज के सानिध्य में विश्व शांति एवं जनकल्याण के लिए विधान आयोजित किया गया। इस अवसर पर आचार्य सौरभ सागर ने स्कूल का निरीक्षण भी किया। कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जम्बू प्रसाद जैन, मंत्री अजय जैन, स्कूल स्टाफ और बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग उपस्थित रहे।

आचार्य सौरभ सागर ने कहा कि एसएसडी जैन पब्लिक स्कूल लगातार प्रगति कर रहा है, जिसका श्रेय उसकी कार्यसमिति और प्रबंधन को जाता है। कार्यक्रम में समाज और स्कूल परिवार द्वारा आचार्य का पाद प्रक्षालन एवं आरती की गई। इसके बाद जैन मंदिर में आयोजित विधान का शुभारंभ आशीर्वचन के साथ हुआ। इस दौरान आचार्य सौरभ सागर द्वारा रचित ‘श्री मंशापूर्ण महावीर विधान’ सहित दो पुस्तकों का विमोचन भी किया गया।

मंगल प्रवचन में आचार्य ने कहा कि सामूहिक पूजा को विधान कहा जाता है और श्रद्धा भाव से विधान करने से मनुष्य के पाप कर्मों का क्षय होता है। उन्होंने धर्म, सेवा और गुरुजनों के प्रति समर्पण का संदेश दिया। कार्यक्रम में प्रदीप जैन, संजय जैन, सुभाष जैन, सतीश जैन और अशोक जैन सहित समाज के अनेक लोगों का विशेष सहयोग रहा।