दिल्ली गेट उद्योग व्यापार मंडल ने आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर निकाली तिरंगा यात्रा

यूपी – गाजियाबाद आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर दिल्लीगेट बाजार के व्यपारियो ने अमृत महोत्सव बनाया।
अमृत महोत्सव 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली गेट उद्योग व्यापार मंडल के द्वारा दिल्ली गेट बाजार में तिरंगा रैली निकाली गई। इस दौरान दुकानदारों ने भी भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे लगाए।
यात्रा के संरक्षक राजेंद्र मित्तल मेदी वाले ने बताया कि अंग्रेजों की लंबी गुलामी के बाद भारत ने आखिरकार 15 अगस्त 1947 को आजाद हवा में सांस ली और आजाद सुबह का सूरज देखा। हालांकि, बंटवारे के बाद मिली आजादी खुशी के साथ ही दंगों और सांप्रदायिक हिंसा का दर्द भी दे गई। आज हम सभी आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष खुशी के साथ 15 अगस्त को उत्सव के रूप से मना रहे हैं प्रत्येक घर व बाजरो में तिरंगा लहरा रहा है। उन्होंने कहा हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी को राष्ट्रीयएकता से जोड़ने का कार्य किया है।
इस अवसर पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव मित्तल, महामंत्री मुकेश गर्ग, कोषाध्यक्ष मनीष मित्तल, उपाध्यक्ष यशवर्धन गुप्ता, अनिल गुप्ता, कपिल जैन, अंशुल मित्तल, राहुल वर्मा, संतोष कचौड़ी, हेमंत, प्रदीप मित्तल, सुमित गर्ग ,पुनीत गर्ग, गौरव गर्ग, पवन गुप्ता जनरेटर वाले, हितेश आहूजा, संजीव गुप्ता, अरुण मित्तल, नीरज गोयल मीडिया प्रभारी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।