यूपी – गाजियाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के” अभियान के अंतर्गत मोहन नगर स्थित मॉडर्न कॉलेज में भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल और जिला अध्यक्ष चैन पाल सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
कार्यशाला में 5 जून से 21 जून तक चलने वाले विशेष अभियान की रूपरेखा तैयार की गई। इस दौरान केंद्र सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
मुख्य अतिथि पश्चिम क्षेत्र अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने कार्यकर्ताओं को अभियान के तहत होने वाले कार्यक्रमों और उनकी रणनीति की जानकारी दी। अभियान में प्राकृतिक खेती कार्यशाला, विकसित भारत संकल्प सम्मेलन, जन कल्याण शिविर, विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम, मीडिया संवाद और प्रदर्शनी जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा योग दिवस, विशेष जनसंपर्क अभियान, प्रगति पथ यात्रा, वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान भी सेक्टर और बूथ स्तर पर चलाए जाएंगे।
कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। अभियान के महानगर संयोजक राजन आर्य वाल्मीकि बनाए गए हैं, जबकि मेहताब त्यागी, राम त्यागी और दयानंद बंसल को सहसंयोजक की जिम्मेदारी दी गई।






