यूपी – गाजियाबाद। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा पुलिस लाइन गाजियाबाद में ऐच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में पुलिस जवानों ने उत्साहपूर्वक स्वैच्छिक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम में सहायक पुलिस आयुक्त वेवसिटी प्रियाश्री पाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर प्रियाश्री पाल ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा कार्य है, जिससे जरूरतमंद लोगों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने समाज के प्रत्येक नागरिक से इस नेक कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उनके संबोधन से शिविर में मौजूद जवानों और लोगों का उत्साह बढ़ा तथा सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का सशक्त संदेश मिला।
शिविर के दौरान रेड क्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारियों एवं चिकित्सकीय टीम ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी भी दी। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने रक्तदान को महादान बताते हुए भविष्य में भी ऐसे शिविरों के आयोजन की आवश्यकता पर जोर दिया।






