यूपी – गाजियाबाद। पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों एवं बढ़ती महंगाई के विरोध में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। इस दौरान युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि महंगाई की मार से आम जनता, किसान, मजदूर, व्यापारी और मध्यम वर्ग बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव इमरान मलिक ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में लगातार वृद्धि से लोगों का घरेलू बजट बिगड़ गया है। वहीं गाजियाबाद युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आसिफ़ सैफी ने कहा कि पेट्रोल-डीजल पर लगाए गए अतिरिक्त टैक्स को कम कर जनता को राहत दी जानी चाहिए। उन्होंने मांग की कि बढ़ी हुई कीमतें तुरंत वापस ली जाएं तथा आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
प्रदर्शन के दौरान पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोज कौशिक, जिला कोषाध्यक्ष अश्विनी त्यागी, जिला युवा उपाध्यक्ष उज्जवल गर्ग, दीपक भाटी, जिला प्रवक्ता हुमायूं मिर्जा, नीतिन शर्मा, समीर खान, शहजान, समीर सिद्दीकी, संजय सिंह, राजेश कुमार और विजय सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।






