यूपी – गाजियाबाद की साहिबाबाद सब्जी मंडी समिति द्वारा बड़े मंगल के अवसर पर मंडी कार्यालय के बाहर विशाल जल शर्बत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मंडी समिति सचिव सुनील कुमार शर्मा और मंडी समिति के समस्त स्टाफ ने श्रद्धालुओं एवं राहगीरों को शर्बत वितरित किया। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्य में हजारों लोगों ने शर्बत ग्रहण किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं जाट सभा वसुंधरा के सदस्य नितिन अत्री ने किया। उन्होंने कहा कि बड़े मंगल पर सेवा और जनकल्याण के कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। मंडी समिति की ओर से किए गए इस आयोजन की लोगों ने सराहना की।
सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि अगले मंगलवार को मंडी समिति परिसर में पूड़ी-सब्जी का भंडारा भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान मंडी समिति के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। पूरे आयोजन में भक्तिमय और सेवा भाव का वातावरण बना रहा।






