यूपी – गाजियाबाद, देश के सबसे पुराने व्यापारी संगठन उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा 31 मई को बरेली में प्रदेश स्तरीय युवा प्रतिनिधि प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। संगठन के संस्थापक स्वर्गीय पंडित श्याम बिहारी मिश्रा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेशभर से युवा पदाधिकारी, जिला एवं महानगर अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष शामिल होंगे।
युवा प्रदेश महामंत्री राजू छाबड़ा ने बताया कि पीलीभीत बायपास रोड स्थित स्पर्श रिजॉर्ट में सुबह 10:30 बजे से शाम 5 बजे तक पांच सत्रों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। शाम 5 बजे प्रांतीय अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा युवा प्रांतीय पदाधिकारियों को शपथ दिलाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में प्रदेशभर से करीब 3000 व्यापारी एक मंच पर एकत्र होंगे।
बरेली में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह और प्रशिक्षण शिविर की तैयारियों को लेकर गाजियाबाद में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में युवा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष उदयवीर लाडी, महानगर महामंत्री राहुल उर्फ मुलायम, महानगर वाइस चेयरमैन सुभाष बजरंगी, महानगर उपाध्यक्ष हरि मेहता, सुनील कुमार, आशीष शर्मा, युवा जिला अध्यक्ष दलबीर सिंह और युवा जिला महामंत्री सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।






