यूपी – गाजियाबाद, मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र के गांव असलतनगर में बहुजन समाज पार्टी द्वारा बूथ संख्या 83, 84, 85 और 86 के गठन को लेकर बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने तथा आगामी चुनावों की तैयारियों पर चर्चा की। बैठक में बसपा सुप्रीमो मायावती और नेता आकाश आनंद के नेतृत्व में पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र मुरादनगर के प्रभारी ओमवीर गौतम ने कहा कि बूथ स्तर पर मजबूत संगठन ही पार्टी की सफलता की कुंजी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर बहुजन समाज पार्टी की विचारधारा को लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। विधानसभा क्षेत्र मुरादनगर के अध्यक्ष सोनू प्रधान ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ संगठन विस्तार में जुटे हुए हैं।
बैठक में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व प्रभारी मनोज भारती, बसपा नेता विजय जलालाबाद, वीरपाल सिंह, रवि कुमार जाटव, चंद्रपाल और संजय सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में नारे लगाए और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।






