यूपी – गाजियाबाद, मॉडल टाउन ईस्ट स्थित सेंट्रल पार्क में घरेलू कामगार समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें मेड सर्वेंट के अधिकारों, सुरक्षा और सामाजिक सम्मान को लेकर चर्चा की गई। समिति की मुख्य सलाहकार प्रोफेसर नीलम पवार ने कहा कि भवन स्वामियों की जिम्मेदारी है कि वे अपने यहां कार्यरत मेड सर्वेंट को स्वास्थ्य सुरक्षा, बीमा कवर, पुलिस वेरिफिकेशन और मैटरनिटी लीव जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि घरेलू कामगार समाज का कमजोर वर्ग हैं और उन्हें संगठित करना समय की आवश्यकता है।
समिति की अध्यक्षा मोनिका कश्यप, सचिव आरती देवी और कोषाध्यक्ष कोमल कश्यप ने घरेलू कामगारों को 10 रुपये वार्षिक सदस्यता दिलाई और नए सदस्य जोड़ने का आह्वान किया। कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ने कहा कि राष्ट्रीय सैनिक संस्था द्वारा समिति का गठन घरेलू कामगारों को संगठित आवाज देने के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर घरेलू कामगारों को उचित वेतन नहीं मिलता, जिसके खिलाफ समिति कार्य करेगी।
बैठक में पिंकी, सोनिया, चन्द्रावती, गीता, रामकली, ज्योति, रंजना देवी, मेनका, राज कली, मंजू देवी, कौशल्या देवी, संतोष, शहनाज, इंद्रसन देवी, संध्या, मनीषा, प्रियंका, गुडिया देवी, मुश्कान, चांदनी, ममता, सुनीता देवी, रसना देवी, आशा, हर्शी, रीना, किरण, विजय, धर्मा, रेखा, नीतू, सूरज कला देवी, दीपा, ममता शर्मा और संगीता देवी सहित बड़ी संख्या में घरेलू कामगार मौजूद रहीं। कार्यक्रम में सभी को उपहार भी वितरित किए गए।






