यूपी – गाजियाबाद, जिला कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद द्वारा सेंट्रल मार्केट स्थित जिला कार्यालय में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा ने की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को याद किया।
पूर्व मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि आजादी के बाद देश के सामने अनेक चुनौतियां थीं, लेकिन पंडित जवाहरलाल नेहरू ने आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखी। उन्होंने वैज्ञानिक दृष्टिकोण, औद्योगिक विकास, लोकतांत्रिक मूल्यों और धर्मनिरपेक्षता को बढ़ावा दिया। उन्होंने कहा कि नेहरू ने देश को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाई और शिक्षा, उद्योग, बड़े बांध, सड़कें, अस्पताल तथा तकनीकी संस्थानों की स्थापना की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किए।
जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा ने कहा कि नेहरू भारत की मिली-जुली संस्कृति और लोकतांत्रिक व्यवस्था के समर्थक थे। कार्यक्रम में महिला जिलाध्यक्ष डोली त्यागी, लक्ष्मण उम्मीद, जाकिर, पन्नालाल शर्मा, राजू शर्मा, राशिद, उदय सिंह पाल, आशुतोष गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी दिनेश, सत्य प्रकाश त्यागी, पंकज तेजानिया, सुरेंद्र शर्मा, मोहम्मद इरफान, महफूज खान, विनोद धाम, लज्जा यादव, सविता जैसवाल, सुशील कुमार शर्मा, राजकुमार शर्मा, जितेंद्र कुमार शर्मा, रिंकू माथुर, आबिद अली, सुरेंद्र दोसा, छतरी जाटव, राजवीर सिंह प्रधान, सुनील सिंह, राजीव शर्मा, जयवीर, रिजवान मलिक और मोहसिन सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






