यूपी – गाजियाबाद, इंदिरापुरम स्थित राजहंस सोसाइटी में मंगलवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। सुबह श्रद्धालु राजहंस मंदिर परिसर में एकत्रित हुए, जहां शहनाई की मधुर धुनों और भक्ति संगीत के बीच महिलाओं ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ कलश यात्रा निकाली। पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

कथा के दौरान व्यासपीठ पर आचार्य पंडित संतरेश्वर झा विराजमान रहेंगे, जो श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे। कार्यक्रम में राजहंस मंदिर के चेयरमैन शरत कुमार झा, अध्यक्ष अभिनव खेमका, उपाध्यक्ष विनीत माहेश्वरी और राहुल समनोल, महासचिव विपुल कुमार, कोषाध्यक्ष मोहित अग्रवाल, सह-कोषाध्यक्ष संजय कुमार और सागर सुबुद्धी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इसके अलावा अवनीश शर्मा, रमन शर्मा, मनीष गुप्ता, गिरधारी लाल बघेल, राजेंद्र गांधी, रूबी शर्मा, प्रिया गुप्ता, मृदुला उनियाल, रेणु निगम, मेघना शर्मा, हिमानी और हिमा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। कथा शुभारंभ के अवसर पर श्रद्धालुओं ने “जय श्री कृष्ण” और “राधे-राधे” के जयघोष के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया।






